
अब सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखाई देंगे: मंत्री डॉ. जायसवाल
नरपतगंज में उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि सड़कों के गड्ढे जल्दी ठीक होंगे और विभाग को अल्टीमेटम दिया गया है। युवा उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार तैयार है और 25 लाख रुपए की सहायता भी दी जाएगी।
नरपतगंज, ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचगछिया चौक स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को पटना जाने के क्रम में उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही डॉ जायसवाल का काफिला वहां पहुंच कार्यकर्ताओं में फूल माला अंग वस्त्र बुके आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री डॉ जायसवाल ने कहां की अब सड़कों पर गड्ढे दिखाई नहीं देंगे। एनएचएआई समेत सभी सड़कों को लेकर विभाग को अल्टीमेटम दिया गया है। अगर स- समय सड़क को दुरुस्त नहीं किया जाता है तो कार्रवाई होगी। वही उद्योग को लेकर कहां की अब प्रखंड स्तर पर भी युवा उद्योग लगा सकते है।
इसके लिए सरकार तत्पर है। कोई अगर प्रपोजल बनाकर विभाग को देता है स्वीकृत होने पर 25 लाख रुपए की राशि देकर शुरुआत की जाएगी। वही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के दिन-रात मेहनत के कारण ही आज बिहार चुनाव का परिणाम एनडीए के पक्ष में गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, प्रमोद यादव, महामंत्री राजेंद्र यादव, पप्पू साह, श्याम पासवान, मनोज सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




