Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDouble Murder Suspect Arrested in Bhargama Police Crackdown
नवटोल धनेश्वरी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नवटोल धनेश्वरी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

भरगामा, एक संवाददाता नवटोल धनेश्वरी में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के एक

Dec 09, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

भरगामा, एक संवाददाता नवटोल धनेश्वरी में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नवटोल धनेश्वरी भटगामा वार्ड संख्या 13 में हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद अभियुक्त भूदेव यादव उर्फ बुट्टीप यादव (पुत्र स्व. भोला यादव) को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसके कामत पर सोए हुए स्थिति में दबोच लिया। बताते चलें कि नवटोल धनेश्वरी वार्ड संख्या 13 में हुए इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना में दो लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं नयन यादव को उसके ही घर में जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। नयन यादव की पत्नी हबिया देवी ने 22 नामजद एवं 10-15 अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जमीन विवाद को लेकर उनके पति की साजिशन हत्या की है। दूसरी ओर जयकुमार यादव की ओर से पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने आवेदन दिया है। इसमें 5 नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि विरोधी गुट ने उनके डीपो कर्मी पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की, इसमें जयकुमार की मौत हुई। दोनों एफआईआर को मिलाकर 40 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।