डोर टू डोर होगा लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण
कुर्साकांटा में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का डोर टू डोर सत्यापन किया जाएगा। बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रखंड में 20470 पेंशनधारी हैं, जिनमें से 6037 का सत्यापन लंबित है। यह प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से की जाएगी।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि किसी कारण से जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का सत्यापन डोर टू डोर किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ ने पत्र निकाल कर सीएससी संचालक सहित पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, कचहरी सचिव व विकास मित्र को आवश्यक निर्देश दिए है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में कुल 20470 पेंशनधारी हैं। इनमें से 14433 लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन हो गया है। जबकि 6037 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन लंबित है। वहीं 274 वैसे लाभुक हैं जिनका आधार से जुड़ा नहीं है। ऐसे पेंशधारियों का जीवन प्रमाणीकरण केलिए डोर टू डोर सत्यापन करना है।
इस कार्य को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से होना है। इसमें सभी सीएससी संचालक अपने अपने पंचायत में डोर टू डोर जाकर छूटे हुए लाभार्थी के सत्यापन का कार्य संपादित करेंगे। इसके साथ ही मृत लाभुक एवं लापाता लाभुकों को चिन्हित कर पंचायत सचिव से सत्यापित करा कर प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


