
मारपीट में 35 वर्षीया महिला की मौत, हत्यारोपी पति गिरफ्तार
फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या तीन भोरहर की घटना नरपतगंज, एक
फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या तीन भोरहर की घटना नरपतगंज, एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या तीन भोरहर गांव में सोमवार की देर रात मारपीट में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीया महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका राजकुमारी देवी में भंगही पंचायत के वार्ड तीन भोरहर निवासी दूलेचन सादा की पत्नी थी। आपसी विवाद में पति की पिटाई से महिला राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर राज कुमारी देवी की मौत की घटना के बाद फुलकाहा थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इधर मृतका के भाई वीरेन्द्र सदा ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दूलेचन सदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर शराब पीकर मारपीट कर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई के अनुसार उनकी बहन का पति दुलेचन शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था पिछले आठ दिनों से शराब को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। सोमवार की देर शाम दुलेचन नशे में घर पहुंचा और राजकुमारी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर फुलकाहा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के कारण पति द्वारा ही मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद सूचना मिलते ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले में मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पति दुलेचंद सादा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




