Araria News: डीएम-एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण
Araria News: अररिया में डीएम विनोद दूहन ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। हर माह एक बार बाहरी और हर तीन माह में आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

Araria News: अररिया, संवाददाता। शनिवार को डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनोद दूहन ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी जितेंद्र कुमार और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। दी गई जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। सनद रहे कि निर्वाचन विभाग के निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में एक बार बाह्य और प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, जिसमें वेयरहाउस के सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच की जाती है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत और भवन प्रमंडल सहित विभिन्न राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


