Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDM Anil Kumar Inspects Rice Harvest Experiment in Araria
रुपैली गांव में डीएम ने किया धान कटनी प्रयोग का निरीक्षण

रुपैली गांव में डीएम ने किया धान कटनी प्रयोग का निरीक्षण

संक्षेप:

अररिया में, डीएम अनिल कुमार ने रानीगंज प्रखंड के रुपैली गांव में किसान मो खलील के खेत में अगहनी धान फसल की कटनी का निरीक्षण किया। 50 वर्ग मीटर में हरे दाने का वजन 20 किलोग्राम 200 ग्राम निकला, जिससे उपज दर 40 क्विंटल 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

Nov 21, 2025 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता गुरुवार को डीएम अनिल कुमार ने रानीगंज प्रखंड के छतियौना पंचायत अंतर्गत रुपैली गांव के एक किसान के खेत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। दी गई जानकारी के मुताबिक धान कटनी के क्रम में किसान मो खलील पिता मो फजीलत के खेत में अगहनी धान फसल कटनी का जो प्रयोग किया गया उस में 50 वर्ग मीटर में हरा दाना का वजन 20 किलोग्राम 200 ग्राम निकला। इस प्रकार किसान श्री खलील के खेत में उपज दर 40 क्विंटल 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आकलित किया गया। बताया गया कि अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में पांच स्थानों पर आयोजित होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए गांव और खेसरा का चयन रैंडम पद्धति से किया जाता है। चयनित खेसरा में 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग संपादित होता है। इसी प्रकार के प्रयोग के आधार पर प्राप्त उपज से संपूर्ण जिला का उपज दर निर्धारित होता है।इसके महत्व को देखते हुए जिला स्तर के पदाधिकारी से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी के निरीक्षण में ऐसे प्रयोग संपादित किए जाते हैं। डीएम के निरीक्षण के अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह ओएसडी दिलीप कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, रानीगंज के सीओ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजकुमार, रानीगंज के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रयोगकर्ता संदीप कुमार मंडल, और कृषि समन्वयक सहित अन्य कर्मी और किसान उपस्थित थे।