Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDiwali Celebrations in Sikati A Grand Festival with Joy and Festivity
काली पूजा धूमधाम से संपन्न

काली पूजा धूमधाम से संपन्न

संक्षेप:

सिकटी प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां काली की पूजा के साथ घरों को सजाया गया और मिठाइयों का आनंद लिया गया। बाजार में रौनक रही और लोग एक-दूसरे को बधाई देने निकले। शाम को...

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सिकटी। दीपोत्सव का पर्व दीपावली भारत -नेपाल सीमा से सटे सिकटी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जगह मां काली की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास पूर्वक सोमवार की देर रात मां काली की श्रद्धा व निष्ठापूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं लोगों ने घरों को सजाया। श्रद्धा से कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की और मिठाईयों का आनंद लिया। हालांकि इस बार पर्व पर महंगाई का असर दिखाई नही दिया। इसके चलते बाजार में अपेक्षाकृत बाजार काफी रौनक रही। सोमवार को क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह को हनुमान की पूजा करने और प्रसाद के रूप में चूरमा का प्रसाद व पकवान खाने के बाद लोग तैयार होकर अपने परिचितों को बधाई देने के लिए घर से निकल पड़े।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों ने मिठाई व उपहार देकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामना दी। शाम होते-होते पूरा सीमावर्ती क्षेत्र प्रकाश में नहा उठा। ऐसा लग रहा था जैसे इलाका दुल्हन की तरह सज गई हो। प्रतिष्ठानों को फूलों, दीपों व बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम को पारंपरिक ढंग से लक्ष्मी गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी का आनंद लिया। पिछले वर्षो की अपेक्षा इस बार बाजारों में भी रौनक काफी दिखायी दी, जिससे व्यापारियों में भी खुशिहाली रही। व्यापारियों ने बताया कि इस बार लोगों ने खर्च करने में कोई कंजूसी नहीं की। लोग बाजार निकले और जमकर खरीददारी की। सजावट व पटाखों आदि पर लोगों ने काफी खर्च किया। एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी चला।