Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDistrict Workshop on Project Based Learning PBL in Araria Aims to Enhance Educational Quality and Innovation
शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण, होगा फायदा

शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण, होगा फायदा

संक्षेप:

अररिया में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और कक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, तकनीकी टीमों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को पीबीएल की मूल अवधारणा और इसके लाभों से अवगत कराना था।

Nov 17, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया में पीबीएल पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और कक्षा में नवाचार को बढ़ावा मकसद जिले के अधिकारियों, तकनीकी टीमों और शिक्षक प्रतिनिधि हुए शामिल अररिया, वरीय संवाददाता जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और कक्षा-कक्ष में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के क्रियान्वयन पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के अधिकारियों, तकनीकी टीमों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में समग्र शिक्षा अररिया के जिला तकनीकी समन्वयक राजेश ठाकुर, मंत्रा फॉर चेंज के टेक्निकल एक्सपर्ट निशांत सिंघानिया, जिला टेक्निकल टीम के सदस्य राकेश कुमार, रंजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, धीरज सिंह, अनुपमा कुमारी एवं सभी प्रखंड टेक्निकल टीम के शिक्षक मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण का मुख्य फोकस शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस की मूल अवधारणा, उसके आवश्यक घटकों, कक्षा में इसकी उपयोगिता तथा विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों पर इसके प्रभाव से परिचित कराना था। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पीबीएल एक ऐसी शिक्षण विधि है जो विद्यार्थियों को केवल विषय-वस्तु का ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें सोचने, विश्लेषण करने, समाधान खोजने और समूह में कार्य करने की क्षमता प्रदान करती है। यह पद्धति बच्चों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर सीखने को अधिक रोचक और प्रभावी बनाती है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। इनमें पीबीएल पर आधारित प्रोजेक्ट निर्माण, चरणबद्ध क्रियान्वयन, मूल्यांकन तकनीक, और विद्यालय स्तर पर इसके सफल संचालन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही शिक्षकों को मॉडल प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए गए, जिससे वे इस पद्धति को आसानी से अपने विद्यालयों में लागू कर सकें। कार्यक्रम के अंत में जिला टीम ने विद्यालयों में पीबीएल के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि यह कार्यशाला उनके लिए अत्यंत शिक्षाप्रद रही और इससे शिक्षण कार्य में नई ऊर्जा एवं नवाचार की प्रेरणा मिली। आशा जताईगयी कि समग्र शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह पहल अररिया जिले में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।