होली के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mar 01, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया में डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए चर्चा की गई। शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई, डीजे पर प्रतिबंध, और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

होली के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अररिया, संवाददाता सद्भाव व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर शनिवार की देर शाम डीएम विनोद दूहन व एसपी जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू सहित अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिया कि होली के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही होलिका दहन के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संभावित संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के सोशल मीडिया समूहों पर कड़ी निगरानी रखेंगे, ताकि अफवाहों को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मोटरसाइकिल पर ओवरलोडिंग या ट्रिपल लोडिंग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव देते हुए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नियमित गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।