जिला मुखिया संघ का हुआ गठन,बबलू बने जिलाध्यक्ष
अररिया। निज संवाददाता जिला मुख्यालय के महादेव चौक स्थित एक आवासीय होटल के सभागार...

अररिया। निज संवाददाता
जिला मुख्यालय के महादेव चौक स्थित एक आवासीय होटल के सभागार में रविवार को जिले के सभी पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अररिया प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत के मुखिया शाद अहमद बबलू को जिलाध्यक्ष व तरौना भोजपुर पंचायत के मुखिया हर्षवर्धन सिंह पप्पू को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी संघ के सदस्यों का चयन किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर शाद अहमद बबलु का सदस्यों ने अभिनंदन किया। मुखिया भागवत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष पद पर रागी बबलू महासचिव पद पर अनिता कुमारी,अफसर आलम,फारूक आलम, कोषाध्यक्ष पद पर शाइस्ता इरशादी,संगठन प्रभारी पद पर भागवत दास, मीडिया प्रभारी के पद पर प्रदीप प्रदीप कुमार झा उर्फ बबन झा व उप सचिव पद पर फिरोज आलम का चयन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अररिया प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष के प्रतिनिधि मासूम अंजर ने कहा कि जनता मुखिया को चुनकर अपनी समस्या का समाधान व पंचायत का विकास चाहती है। मुखिया संघ का गठन कर मुखिया के हित व हक की लड़ाई को लेकर एक मंच बनाया गया है। इसको लेकर आयोजित मुखिया संघ के सदस्यों की बैठक में जिले के सभी प्रखंड के मुखिया अध्यक्ष व सदस्य पहुंचे हैं।
