वर्तमान में जिले में 11,495 गैस सिलेंडर उपलब्ध, कोई किल्लत नहीं

Apr 08, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में जिला प्रशासन ने रसोई गैस की आपूर्ति को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की घोषणा की है। 11,495 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और कोई कमी नहीं है। पंचायत भवनों में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 200 शिकायतों का समाधान किया गया है और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया है।

वर्तमान में जिले में 11,495 गैस सिलेंडर उपलब्ध, कोई किल्लत नहीं

अररिया, संवाददाता जिला प्रशासन ने एक बार फिर दोहराया है कि जिले में रसोई गैस आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है। ऐसी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने संयुक्त रूप से दी। डीएसओ श्री पासवान ने बताया कि वर्तमान में जिले में 11,495 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और गैस संबंधी किसी प्रकार की कमी नहीं है। आम जनता से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी समस्या की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। सभी गैस एजेंसियों में पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो वितरण प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित पंचायतों के लाभुकों तक सीधे गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में बुधवार तक तक कुल 200 शिकायतों का निष्पादन किया गया है। लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बुधवार को जिले की 20 गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और समय पर आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।