525 शिकायतें प्राप्त, 506 का समाधान जबकि 19 मामले लंबित

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रत्येक पंचायत में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। चार गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई है और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

525 शिकायतें प्राप्त, 506 का समाधान जबकि 19 मामले लंबित

अररिया, वरीय संवाददाता जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन के हवाले से यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए रविवार को जिले की चार गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। वहीं उपभोक्ताओं के शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 06453-222309) की स्थापना की गई है, जिसमें 17 मार्च से 10 मई 2026 तक 525 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 506 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 19 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।