Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDistrict Administration Ensures Firewood Arrangements Amid Severe Cold Wave in Araria
अनावश्यक रूप से खुले में न निकलने की सलाह

अनावश्यक रूप से खुले में न निकलने की सलाह

संक्षेप:

अररिया जिले में डीएम विनोद दुहन के निर्देश पर शीतलहर से राहत के लिए सभी चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। डीएम ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। जरूरतमंदों के लिए रैन-बसेरा और कंबल वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

Dec 25, 2025 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता जिले और आसपास के क्षेत्र में बड़े शीत लहर को देखते हुए डीएम विनोद दुहन के निर्देश पर सभी अंचलों और शहरी क्षेत्र में प्रमुख चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही डीएम ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचें। इस बाबत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा बताया गया है कि जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम के निर्देशानुसार आमजन, विशेषकर गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत देने के लिए जिले के सभी अंचलों में व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये व्यवस्था जन-सुविधा और मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए की गई है। ताकि शीतलहर के दुष्प्रभाव से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। बताया गया कि डीएम के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बस पड़ावों, रेलवे स्टेशनों के आसपास, अस्पतालों आदि स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। विशेष रूप से रात और सुबह के समय में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में रहने वाले व्यक्तियों को इसका लाभ मिल रहा है। शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए रैन-बसेरा की समुचित व्यवस्था भी की गई है। जहां ठहरने, बैठने और ठंड से बचाव के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में जिले के सभी अंचलाधिकारियों और नगर निकाय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने, पर्याप्त मात्रा में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से अस्पताल परिसरों, वाहन स्टैंड, बाजार क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर प्राथमिकता के आधार पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा डीएम के निर्देशानुसार समाज कल्याण की भावना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में असहाय, दिव्यांग, वृद्ध और अत्यंत जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबलों का वितरण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में शीतलहर से जनहानि न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग सतर्कता बरतें एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।