मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

Apr 06, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

पलासी के कवैय्या निवासी बीवी अफसाना ने रास्ते की जमीन खुदाई को लेकर गांव के आधा दर्जन लोगों पर मारपीट, छिनतई और जख्मी करने का आरोप लगाया है। घटना 3 अप्रैल को हुई, जब आरोपियों ने मना करने पर पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके स्वजनों पर भी हमला किया।

मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के कवैय्या निवासी बीवी अफसाना ने रास्ते की जमीन खुदाई करने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। दर्ज केस में मो. रोजीत, मो. राजा, मो. शनिचरा, अनबरी, बेचनी व डोमनी को आरोपी बनाया गया है। घटना बीते तीन अप्रैल की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते तीन अप्रैल को करीब तीन बजे उनके रास्ते की जमीन पर उक्त लोग गड्ढा खोद रहे थे। मना करने पर अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया।

साथ ही बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट करते हुए जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।