सहाय्य राशि से वंचित लोग पहुंचे शिकायत लेकर
अररिया प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत के बाढ़ सहायता राशि से वंचित दर्जनों लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन देकर बाढ सहायता राशि नहीं मिलने का आरोप...
अररिया प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत के बाढ़ सहायता राशि से वंचित दर्जनों लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन देकर बाढ सहायता राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप था कि वे लोग काफी गरीब परिवार से आते हैं, बाढ़ में उन लोगों का घर सहित कपड़ा, अनाज आदि बर्बाद हो गया लेकिन उनलोगों को अब तक सहायता राशि नहीं मिला है। जबकि पंचायत के कई लोगों को राशि का भुगतान हो चुका है। पंचायत के कई लोगों को राशि का भुगतान हो चुका है। पंचायत के वार्ड तीन के अफसरी के अलावा अमजद, रेहान, सोगरा, सैतुब, मुसबरी, कैयूम, नूर मोहम्मद, अरबुन, बीबी मजहबी, नीगारून आदि ने भी आरोप लगाया है कि बाढ़ के चार माह बाद भी उनलोगों को सहायता राशि नहीं दी गई है। बाढ़ सहायता राशि से वंचित लोगों ने जांचकर सहायता राशि दिलाने की मांग की है।मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण।