Araria News: सुल्तानगंज से जल भरकर निकले अमर सुन्दरी में किया जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: अररिया, एक संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव को जल

Araria News:  सुल्तानगंज से जल भरकर निकले अमर सुन्दरी में किया जलाभिषेक

Araria News: अररिया, एक संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए आमगाछी पलासी के अमर कुमार सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर सोमवार की सुबह मां खडगेश्वरी महाकाली मंदिर पहंुचे। यहां से फिर वे कुर्साकांटा स्थित प्रसिद्ध सुन्दरीमठ पहुंचकर सुन्दरीमठ में जलाभिषेक किये। अमर कुमार के साथ इस धार्मिक यात्रा में रघुनन्दन , रविन्द्र श्रीवास्तव, सचिन सिंह, रवि रंजन एवं देवानंद कुमार मंडल आदि श्रद्धालु भी शामिल हैं। सुल्तानगंज से जल भरकर श्रद्धालुओं की टोली आस्था और भक्ति के साथ सुन्दरीमठ की ओर बढ़ रही है। अररिया महाकाली मंदिर से रवाना होने के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, समाजसेवी पोरस ठाकुर, काली मंदिर के शंकर माली सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी ने अमर कुमार एवं उनके सहयोगियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन की अंतिम सोमवारी पर सुंदर नाथ धाम सुन्दरी में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: सुल्तानगंज से जल भरकर निकले अमर सुन्दरी में किया जलाभिषेक