ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाघने कोहरे से दिन का हुआ आगाज

घने कोहरे से दिन का हुआ आगाज

इन दिनों अररिया के मौसम को लेकर अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा। किसी भी समय मौसम अपना रुख बदलकर और गर्मी में ठंड का अहसास करा देती है। जिले के जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा...

घने कोहरे से दिन का हुआ आगाज
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 07 May 2019 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों अररिया के मौसम को लेकर अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा। किसी भी समय मौसम अपना रुख बदलकर और गर्मी में ठंड का अहसास करा देती है। जिले के जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है।

सोमवार को अहले सुबह से घने कोहरे छाए रहे। मानों दिसंबर व जनवरी के ठंड का महीना हो। 50 फीट से अधिक दूरी नहीं दिख रही थी। हाईवे पर बड़ी गाडियां धीरे धीरे लाइट जलाकर चल रही थंी। हालांकि हवा में ठंढ नहीं थी। पांच बजे से लेकर छह बजे तक अधिक कोहरा छाया रहा। आठ बजे के बाद तेज धूप निकलने लगी। दोपहर के समय धरती इतनी तप गई कि मानों खुले पैर चलने पर छाले निकल आएंगे। गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे थे। गर्मी का असर कोर्ट परिसर, समाहरणालय, प्रखंड मुख्यालय आदि में भी दिखा। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग धूप बचने के छांव में आराम कर रहे थे।

गर्मी से कर्मी भी थे परेशान: तेज धूप के कारण सरकारी कार्यालय के कर्मी भी परेशान थे। छत तपने के कारण पंखे की हवा भी गर्म हो गई थी। पंखा चलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी। शरीर से पसीने छुटने से कपड़े गिले हो गए। आरटपीएस काउंटर पर लगी भीड़ उमस पैदा कर रही थी। कतार में लगे लोग परेशान दिखे।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस : एक्यू वेदर के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तीन से छह किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। अर्द्रता 34 प्रतिशत थी। मंगलवार को भी तेज धूप होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें