Araria News: कलियागंज बाजार में बस स्टैंड की जरूरत
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: कलियागंज बाजार में बस पड़ाव की कमी के कारण यात्रियों को कठिनाई हो रही है। खासकर महिलाओं को बैठने में परेशानी होती है और उन्हें सड़क के किनारे खड़े होकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय विधायक से बस पड़ाव बनाने की मांग उठाई गई है।

Araria News: पलासी (ए. सं)। कलियागंज बाजार में बस पड़ाव का अभाव रहने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। खासकर महिला यात्रियों को बैठने में दिक्कत होती हैं। गौरतलब हो कि कलियागंज बस पड़ाव से प्रतिदिन हजारों की संख्यां में यात्रियों की आवाजाही होती है। महिलाओं को सड़क के किनारे खड़े होकर वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल, समाजसेवी सोनू जैन, हुल्लास मालू, मोहम्मद मासूम, धर्मनाथ चौधरी आदि ने कलियागंज में बस पड़ाव बनाने की मांग स्थानीय विधायक से की है।


