मांगों के समर्थन में सदस्यों ने दिया धरना
वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में सदस्यों ने धरना दिया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन मेहता ने किया। वार्ड सदस्य संघ के जिला संरक्षक संजय झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।...
वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में सदस्यों ने धरना दिया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन मेहता ने किया। वार्ड सदस्य संघ के जिला संरक्षक संजय झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला संरक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों की हकमारी की जा रही है। बिनोद कुमार विदुर व मरगूब अंजुम ने वार्ड सदस्यों से एक जुट होने की अपील की। धरना के बाद डीएम के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ कार्यालय में सौंपा गया। जिसमें सात निश्चय योजना में मुखिया व पंस द्वारा पूर्व में की गई अवैध निकासी की जांच,वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में सात निश्चय योजना के शत-प्रतिशत राशि का हस्तांतरण,वार्ड सदस्यों के भत्ता के अविलंब भुगतान,प्रखंड में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में उपमुखिया को आमंत्रित करने आदि की मांग शामिल है। मौके पर फिरोज जख्मी,उग्रानंद चौघरी,चंदन कुमार,राजा राम यादव,प्रदीप साह,दयानंद यादव,यशोधा देवी समेत बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य शामिल थे।