रमजान के दूसरे जुमा पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं

Feb 28, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। रमजान उल मुबारक का दूसरे जुमा (शुक्रवार) पर शहर की मस्जिदों

रमजान के दूसरे जुमा पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं

फारबिसगंज, एक संवाददाता। रमजान उल मुबारक का दूसरे जुमा (शुक्रवार) पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए घनी आबादी वाले इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमामों ने जकात-फितरा के बारे में तकरीरें कीं। मुल्क में अमन,भाईचारगी और खुशहाली के साथ मजहबी मुकामात की हिफाजत के लिए दुआएं की गईं। रमजान की शुरुआत के बाद दूसरे जुमा में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई। शहर की बड़ी मस्जिद, जुम्मन चौक,आलम टोला, पोखर बस्ती, कादरी मोहल्ला, सहित रामपुर, सिमराहा,परवाहा ,खवासपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों में नमाज़ अदा की।

मस्जिद के इमामों ने खुतबे से पहले तकरीरों में रमजान के दौरान जकात, फितरा (दान) करने, गरीबों और खासतौर से पड़ोसियों की मदद करने पर जोर दिया। कहा, रमजान गुजरने के लिए इसका इंतजार न करें। जल्द से जल्द फितरा और जकात आदि दे दें, ताकि गरीब अभी से रमजान मना सके और ईद की तैयारी कर सके। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि यह मुक़द्दस महीना महज प्यास और भूख का नाम नहीं, बल्कि नफ्स को पाक करने बेहतरीन ज़रिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।