डीएम साहब! हम होटल व ढाबा संचालकों को कब होगी कमर्शियल गैस की आपूर्ति
अररिया जिले में रसोई गैस की कमी से होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण, ढाबों को कोयले और लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। होटल संचालकों ने डीएम से गैस आपूर्ति के लिए मदद की मांग की है।

अररिया, वरीय संवाददाता अमेरिया-ईरान संघर्ष के बीच अररिया जिले में रसोई गैस को लेकर फिलहाल कोई मारामारी नहीं दिख रही है। पंचायत स्तर पर इसका नियमित आपूर्ति हो रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण की भी प्रक्रिया शुरू है। लेकिन ये केवल शादी-विवाह, श्राद्ध, उपनयन, मुंडन आदि आयोजनों के लिए उपलब्ध है। अभी तक ढाबा, होटल, रेस्टोरंट व मोटल संचालकों को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति नहीं होने से उनके समक्ष होटल बंद करने की नौबत आ चुकी है। आखिर कोयला व लकड़ी मदद से कब तक होटल संचालित करें। शहर के आदर्श होटल, क्रांति होटल, मारबाड़ी होटल, जायसवाल होटल, दीपक, दीया आदि होटल संचालकों का कहना है कि अब कोयला व लकड़ी की कीमत भी बढ़ चुकी है।
पर्याप्त उपलब्ध भी नहीं है। लड़की से धूंआ निकलने से अलग परेशानी होती है। ऐसी स्थिति ये कारोबार अब उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।यहां बता दें कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के अभाव में हाइवे किनारे के ढाबों और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। कई बंद हो चुके हैं। सिलेंडर न मिलने से ढाबों, रेस्टोरेंटों में कोयले और लकड़ी की भट्ठी का सहारा लिया गया है। लेकिन कई खाद्य सामग्री न बना पाने और समय से ग्राहकों को उपलब्ध न करा पाने से कारोबार आधी रह गयी है। नरपतगंज- फारबिसगंज-अररिया, अररिया-रानीगंज-भरगामा, अररिया- जोकीहाट फोरलेन किनारे पांच दर्जन से अधिक छोटे बड़े ढाबे व रेस्टोरेंट है। गैस सिलेंडर की किल्लत से ढाबे एवं रेस्टोरेंट मालिक परेशान हैं।कई होटल, रेस्टोरेंट , मोटल व ढाला संचालकों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही और कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो अंतत: अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। रामाकांत जायसवाल, शंकर कुमार, अभय सिंहा, सरदार संदीप सिंह अमित कुमार साहा, राजेश गुप्ता, सुशील यादव आदिहोटल, मोटल व ढाला संचालकों ने डीएम ने कमर्शियल गैस आपूर्ति की दिशा में सार्थक पहल की मांग की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर निश्चित रूप से होटल, रेस्टोरेंट , मोटल व ढाला संचालकों को भी एलपीजी की आपूर्ति होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


