ह्वाट्स एप, मिस्ड कॉल व एसएमएस के जरिए करें रसोई गैस की बुकिंग
कुर्साकांटा में उपभोक्ता अब घर बैठे एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं। ह्वाट्स एप, मिस्ड कॉल या एसएमएस से बुकिंग करना संभव है। यह तरीका तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित है। उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करनी होगी।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए गैस एजेंसी का चक्कर लगाने या फिर लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अब घर बैठे आसानी से और सुरक्षित तरीके से सिलेंडर बुक करा सकते हैं। खास बात यह है कि ये तरीका फास्ट, सुविधाजनक और पूरी तरह सेफ है। पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर को लेकर भारी भीड़ देखी जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभक्ताओं के सुविधा के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगमा गैस एजेंसी के मालिक जमीलुर्रहमान ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में आने की जरुरत नहीं है।
वे चाहें तो ह्वाट्स एप, मिस्ड कॉल व एसएमएस के जरिए भी एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ये सबसे आसान तरीकों में से एक बन चुका है। इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस कंपनी के ऑफिश्यिल मोबाइल नंबर पर ह्वाट्स एप, मिस्ड कॉल व एसएमएस करना होगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही मिस्ड कॉल, ह्वाट्स एप या मैसेज करें। जमीलुर्रहमान ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए मिस्ड कॉल वाला ऑपशन सबसे बेहतर है। अगर उपभोक्ता के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो भी चिंता करने की कोई बात नहीं है। ससधारण मोबाइल से भी एसएमएस कर भी सिलिंडर बुक करा सकते हैं। भारत गैस बुकिंग आईवीआरएस बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 7715012345 व 7718012345, मिस कॉल बुकिंग के लिए 7710955555 और एप द्वारा बुक्रि के लिए हेल्लो बीपीसीएल पर कॉल कर कर सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


