Araria News: हटिया रोड के दिन बहुरेंगे: चांदनी चौक से हरियाली मार्केट तक बनेगी पक्की सड़क

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: चन्दन कुमार लालू अररिया,निज संवाददाता अररिया शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। वर्षों

Araria News: हटिया रोड के दिन बहुरेंगे: चांदनी चौक से हरियाली मार्केट तक बनेगी पक्की सड़क

Araria News: चन्दन कुमार लालू अररिया,निज संवाददाता

अररिया शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी चांदनी चौक-हटिया रोड के नवनिर्माण पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। चांदनी चौक से लेकर हरियाली मार्केट तक की महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण अब नगर परिषद अररिया द्वारा कराया जाएगा। जबकि हरियाली मार्केट से मैनापुर तक पनार नदी में ब्रिज के साथ सड़क का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कराएगा, इससे शहर के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

निरीक्षण के बाद निर्माण की तैयारी तेज:

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता की टीम के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नप चेयरमैन विजय कुमार मिश्र, डिप्टी चेयरमैन गौतम साह ने शुक्रवार को इस पूरे मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, चौड़ाई और निर्माण में आने वाली संभावित चुनौतियों का जायजा लिया गया। नगर परिषद और पुल निर्माण निगम के बीच आपसी सामंजस्य से यह तय हुआ है कि सड़क का निर्माण आधुनिक मानकों और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। निरीक्षण के बाद यह भी तय हुआ कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम पनार नदी पर ब्रिज का निर्माण के साथ ब्रिज से पूरब अप्रोच पथ मैनापुर स्थित अररिया- गलगलिया फोरलेन तक और ब्रिज के पश्चिमी एप्रोच पथ का निर्माण हरियाली मार्केट स्थित हनुमान मंदिर तक करेगी।

शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी मजबूती:

चांदनी चौक से मैनापुर फोरलेन सड़क के साथ ही ब्रिज बनने से मुख्य बाजार क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। हटिया रोड के दुकानदारों का कारोबार सुगम होगा और ग्राहकों की पहुंच आसान बनेगी। सड़क के साथ- साथ जल निकासी के लिए चांदनी चौक से हरियाली मार्केट तक नाला निर्माण कराया जा चुका है, ताकि बारिश के दिनों में जलजमाव न हो।नगर परिषद के इस फैसले और पुल निर्माण निगम की पहल से स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार ने स्थल निरीक्षण के बाद कहा कि जल्द ही इस परियोजना का प्राक्कलन तैयार कर निविदा निकाली जाएगी और तुरंत काम शुरू किया जाएगा। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बताया कि मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और अन्य कई पार्षदों से रायसुमारी के बाद चांदनी चौक से हरियाली मार्केट तक सड़क निर्माण की सहमति बनी है। सोमवार को नप बोर्ड की विशेष बैठक में इसे पारित किया जाएगा। ईओ ने कहा कि कागजी प्रक्रियाएं पूरी होते ही टेंडर निकालकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦चांदनी चौक-हटिया रोड के नवनिर्माण का काम कौन करेगा?−
नगर परिषद अररिया द्वारा चांदनी चौक से लेकर हरियाली मार्केट तक की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: हटिया रोड के दिन बहुरेंगे: चांदनी चौक से हरियाली मार्केट तक बनेगी पक्की सड़क