पेंशनरों ने संविधान दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित
फारबिसगंज में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संविधान की महत्ता पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना पढ़कर और ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय पेंशनर भवन में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार की शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन खैरखा पंचायत निवासी वयोवृद्ध जनार्दन दास पारखी तथा समाजसेवी व हौंडा कंपनी के डीलर दयानंद मंडल ने किया। मंच का सफल संचालन पेंशनर समाज के मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान एवं विपिन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के प्रस्तावना पढ़ कर किया गया, साथ हीं ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस होने के कारण उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, विशिष्ट अतिथि में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनूप जायसवाल तथा राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई.आयुष अग्रवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर शिक्षक अजित कुमार सिंह,सुनील यादव, संवादिया के प्रधान संपादक मांगन मिश्र 'मार्तंड', विनोद कुमार तिवारी,ताराचंद पासवान, मनोज यादव,शकुंतला देवी,शरणदेव सिंह,कुंवर सिंह,जनार्दन दास पारखी,जीवूत नारायण कुंवर, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, अनूप जयसवाल, ई.आयुष अग्रवाल आदि लोगों ने संविधान की महत्ता पर विस्तृत चर्चाएं की। मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, सचिव मधुसूदन मंडल, अरुण विश्वास, बासुदेब प्रसाद, सगीर अंसारी,नौशाद अंसारी, हेमनारायण यादव,अरुण मिश्र, शाहनवाज आलम, राहुल कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता,विश्वनाथ पासवान, रायमंड सोरेन बबीता देवी,इंदुशेखर सिंह, देवकला दास, प्रकाश कुमार विश्वास आदि दर्जनों पेंशनर व गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




