Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress MLA Manoj Vishwas Voices Concerns Over Pappu Yadav s Arrest in Bihar Assembly
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा विधानसभा में उठा

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा विधानसभा में उठा

संक्षेप:

फारबिसगंज के कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने विधानसभा में पप्पू यादव की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विधायक ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि पप्पू यादव को जमानत मिलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने विधायक के प्रयासों की सराहना की।

Feb 10, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई। विधायक श्री विश्वास ने सदन के माध्यम से सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि 31 वर्ष पुराने मामले में जिस प्रकार से सरकार सांसद पप्पू यादव को घसीटने का काम कर रही है,वह पूरी तरह मनुवादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक श्री विश्वास ने माननीय न्यायालय पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सांसद पप्पू यादव को न्याय मिलेगा और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने वाले नेताओं को इस तरह से प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर, फारबिसगंज विधायक द्वारा पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा सदन में उठाने पर छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब एवं युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष नन्हे सम्राट, टींकू मंडल,आईटी सेल सहसंयोजक दीपक दिलवर, सरफराज खान,आफताब आलम, इब्राहिम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विधायक मनोज विश्वास ने जनभावनाओं की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।