‘हर गांव, हर बूथ: सृजन साथी मजबूत’ अभियान का आयोजन
अररिया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भरगामा प्रखंड के महथावा में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जनसरोकारों पर चर्चा करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी की अपील की।

भरगामा, एक संवाददाता अररिया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भरगामा प्रखंड के महथावा में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने की। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रेजा सहित बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगण, असगर अली पीटर, चेयरमैन महमूद खान, प्रमोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार झा,शिवानंद साह,विंदेश्वरी दास, सुनील कुमार यादव,राकेश पासवान, शिवानंद साह, कुलदीप यादव, गुरुदेव यादव, श्याम साह, रामनारायण सिंह, सदानंद पासवान, दिनेश रजक, मुकुल झा, सुनील पासवान,सुनील कुमार पासवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम हर गांव, हर बूथ: सृजन साथी मजबूत अभियान के तहत आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। कांग्रेस नेता ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


