Congress Celebrates Dr Rajendra Prasad s Birth Anniversary in Farbisganj डॉ प्रसाद का विचार आज भी अनुकरणीय, दी गयी श्रद्धांजलि, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress Celebrates Dr Rajendra Prasad s Birth Anniversary in Farbisganj

डॉ प्रसाद का विचार आज भी अनुकरणीय, दी गयी श्रद्धांजलि

फारबिसगंज में कांग्रेस कमेटी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नेताओं ने उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 3 Dec 2024 05:45 PM
share Share
Follow Us on
डॉ प्रसाद का विचार आज भी अनुकरणीय, दी गयी श्रद्धांजलि

फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के विचार को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया तथा धर्मशाला चौक स्थित राजेंद्र बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगल चंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंहा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषि देव, कांग्रेस नगर महासचिव अमन रजा, नगर उपाध्यक्ष दानिश, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू, इरशाद सिद्दिकी,मनोज कुमार साह, कंचन विश्वास, तरुण कुमार सिंहा, कपिल अंसारी, कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, संजीव शेखर, शंकर शाह, सावन सागर और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।