
जमुई: डाइस 2025-26 में स्टूडेंट प्रोफाइल के आंकड़ों की प्रविष्टि
झाझा, नगर संवाददाता यू डाईस 2025 -26 में स्कूल प्रोफाइल एवं फैसिलिटी
झाझा, नगर संवाददाता यू डाईस 2025 -26 में स्कूल प्रोफाइल एवं फैसिलिटी टीचर प्रोफाइल तथा स्टूडेंट प्रोफाइल के आंकड़ों की प्रविष्टि सत्यापन एवं प्रमाणन में बच्चों के आंकड़ों की स्थिति को चिंताजनक बताया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने कार्यालय पत्रांक एम आईएस/एसएस/105/2025-26/5317 दिनांक 15/11/2025 जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को यू डाईस 2025-26 की प्रगति की समीक्षा हेतु आहूत बैठक में भाग लेने को कहा है। कार्यालय पत्रांक- एम आईएस/एसएस/ 105/ 2025-26/5194, दिनांक 08.11.2025 विषयक प्रासंगिक पत्र के माध्यम से यू डाईस 2025-26 अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु एसडीएमएस अर्थात स्कूल प्रोफाइल एवं फैसिलिटी टीचर प्रोफाइल तथा स्टूडेंट प्रोफाइल के आंकड़ों की प्रविष्टि, सत्यापन एवं प्रमाणन का कार्य दिनांक 15.11.2025 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों की समीक्षा में छात्र मोड्यूल में बच्चों के आंकड़ों की प्रविष्टि की स्थिति को चिंता जनक बताया है। जिला स्तर पर आंकड़ों की गहन समीक्षा कर इसे हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के आलोक में दिनांक 19.11.2025 को अपराह्न 12:30 बजे ज़ूम ऐप के माध्यम से आहूत बैठक में डीईओ स्वयं, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA) एवं एमआईएस प्रभारी सहित को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में स-समय भाग लेना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




