स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Feb 28, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा स्थानीय जिला शिक्षा

स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ। उक्त कोर्स बीते 21 फरवरी को शुरू हुआ था। कोर्स डी.एल.एड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों के लिए आयोजित थी। राज्य मुख्यालय, पटना से आए प्रशिक्षक टीम में संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट अररिया बैजनाथ प्रसाद, एलटी स्काउट, राज्य संगठन आयुक्त सह जिला संगठन आयुक्त गाइड कटिहार प्रियंका मिश्रा एएलटी गाइड, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कटिहार काशी प्रसाद चौहान, जिला संगठन आयुक्त कटिहार रोहित कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड अररिया जूही मलिक के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

इससे पूर्व कोर्स का उद्घाटन 21 फरवरी को डाइट के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र प्रताप एवं अन्य व्याख्याता के मौजूदगी में स्काउट गाइड ध्वज फहराकर विधिवत तरीके से किया गया। कोर्स के द्वितीय दिवस डाइट के प्राचार्य आफताब आलम के द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फराह कर प्रतिभागियों को संदेश दिया। कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रवेश,प्रथम सोपान,द्वितीय सोपान से संबंधित विषयों नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना,झंडा गीत, सैल्यूट,चिन्ह,बाया हाथ मिलाना, इतिहास,सिटी संकेत एवं हाथ संकेत, प्राथमिक सहायता,गांठे, फांस, बंधन,टेंट पिचिंग, गैजेट,ध्वज शिष्टाचार,मार्च पास्ट,टर्न आउट,कैम्प फायर,बीपी सिक्स, योग,जुम्मा,खेल,ग्रुप डिस्कशन, टोली विधि,वर्दी आदि के बारे में बताया गया। शिविर के अंतिम दिवस शुक्रवार को सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना, के बाद ध्वज शिष्टाचार कर सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करवाकर विश्वस्तरीय संगठन में शामिल किया गया और उन्हें स्कार्फ एवं बगल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाइट के प्राचार्य आफताब आलम, उप प्राचार्य महेश कुमार, बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड अररिया के जिला सचिव युवराज पासवान , राज्य प्रशिक्षण टीम के सदस्य बैजनाथ प्रसाद, प्रियंका मिश्रा, काशी प्रसाद चौहान,रोहित कुमार, जूही मलिक, डाइट के व्याख्याता सत्य प्रकाश, अरविंद कुमार,सुरेंद्रनाथ,शाहनवाज,शालिनी मैडम, सचिन कुमार,मनोज कुमार,धनंजय काफरी,प्रिया मैडम,सुषमा मैडम, गांधी, मो.शाहिद आलम,अंश कुमार, ज्योति कुमारी के साथ कुल 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।