Complaint of Gali Nali and MGNREGA work गली नाली योजना व मनरेगा कार्य की शिकायत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsComplaint of Gali Nali and MGNREGA work

गली नाली योजना व मनरेगा कार्य की शिकायत

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली नली योजना व मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में अनियिमिता बरते जाने की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

हिन्दुस्तान टीम अररियाMon, 30 July 2018 12:17 AM
share Share
Follow Us on
गली नाली योजना व मनरेगा कार्य की शिकायत

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली नली योजना व मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में अनियिमिता बरते जाने की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी असगर आलम ने बताया कि कोचाधामन प्रखंड सहित जिले के सभी 126 पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय गली नली योजना अंतर्गत हुए कार्यो में घोर अनियिमिता बरती जा रही है।

योजनाओं की जांच हेतु उपमुख्यमंत्री बिहार, ग्रामीण विकास विभाग, डीएम किशनगंज, डीडीसी, एसडीएम सहित प्रखंड बीडीओ को पत्र लिख योजनाओं में बरती जा रही अनियिमिता की शिकायत की है। असगर आलम ने इस बाबत बताया कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत सहित पूरे कोचाधामन प्रखंड सहित जिले के सभी 126 पंचायत में गली नली योजना के क्रियान्वयन में घोर अनियिमिता बरती गई है।

गली नल के तहत हुए कार्यो के गुणवत्ता में काफी अनियिमिता हुई है। वही योजनाओं के चयन सहित राशि की निकासी आदि भी नियमानुसार नहीं हुई । योजनाओं की जांच की जाएगी तो निश्चित रूप से बड़ी अनियिमिता उजागर होगी । इस बाबत सोंथा पंचायत की मुखिया नूरसबा बेगम ने बताया कि योजनाओं का क्रियान्वयन नियमानुसार किया गया है। निर्माण कार्यो में पूरी तरह से मानकों का पालन किया गया है ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।