
जिले में नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाना का लिया गया संकल्प
अररिया में नशामुक्त दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ICDS अधिकारियों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक विघटन और नशामुक्त वातावरण के महत्व पर चर्चा की गई। डीपीओ कविता कुमारी ने अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त अररिया बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
अररिया, संवाददाता नशामुक्त दिवस के अवसर पर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईसीडीएस के अधिकारियों ने नशामुक्त समाज बनाने को लेकर शपथ लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की डीपीओ कविता कुमारी ने की। दी गई जानकारी के मुताबिक शपथग्रहण कार्यक्रम में सीडीपीओ, प्रखंड समन्वयक और महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाना और समाज के प्रत्येक वर्ग में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक विघटन, महिलाओं और बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा नशा मुक्त वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित अधिकारियों और पर्यवेक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति समाज निर्माण की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक डीपीओ ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। महिलाओं और किशोरियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराएं और समुदाय को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि नशामुक्त अररिया बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर निरंतर प्रयास और सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन जिले को नशामुक्त बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ। मौके पर जोकिहाट सीडीपीओ अहमद रजा खान, पलासी सीडीपीओ मंजुला कुमारी व्यास, फारबिसगंज सीडीपीओ श्वेता कुमारी रानीगंज सीडीपीओ संगीता कुमारी, अररिया सीडीपीओ रेणु कुमारी, भरगामा सीडीपीओ आशीष नंदन, जिला मिशन समन्वयक सोहेब रूमी, लैंगिक विशेषज्ञ अनुज रंजन सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




