ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासफाईकर्मियों ने हड़ताल में भी की शहर की सफाई

सफाईकर्मियों ने हड़ताल में भी की शहर की सफाई

फारबिसगंज नगरपरिषद कर्मचारी संघ की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाबजूद दशहरा पर्व के मद्देनजर सफाई कर्मियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। यह अभियान वार्ड 14 से 25 तक चलाया जायेगा। अभियान को लेकर...

सफाईकर्मियों ने हड़ताल में भी की शहर की सफाई
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 17 Oct 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

फारबिसगंज नगरपरिषद कर्मचारी संघ की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाबजूद दशहरा पर्व के मद्देनजर सफाई कर्मियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। यह अभियान वार्ड 14 से 25 तक चलाया जायेगा। अभियान को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी संघ की बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के सचिव सूरज कुमार सोनू की।

इसमें उपस्थित कर्मियों ने दशहरा पर्व के मद्देनजर साफ-सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाने का निर्णय लिया। बैठक में संघ के अध्यक्ष अमर नाथ झा, महामंत्री सुरेन्द्र्र नाथ मिश्र, कुदन सिंह, राजा अली, मो. इस्लाम, मंटू सिंह, राज कुमार अग्रवाल, कुंदन मरीक, सुरेश पासवान, मनोज श्रीवास्तव, गुलाम मुस्तफा, परमेश्वर मरीक, आकाश मरीक, रौशन कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे। इधर संध सचिव ने बताया की उनकी हड़ताल जारी है, मगर दशहरा पर्व को देखते हुए कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया कि शहर की नि:शुक्ल साफ-सफाई होगी। यह अभियान दशहरा पर्व तक चलेगा। साथ ही सभी पूजा पंडालों के समीप विशेष अभियान चलेगा। यहां बता दें कि नप द्वारा वार्ड 01 से 13 तक साफ-सफाई का जिम्मा पंच फाउंडेशन को दिया है। जिसका विरोध कर्मचारी संघ कर रहा है। उन्होंनेे कहा कि संघ कर्मचारीयों से चंदा इकठा कर सफाई कर्मियों को मजदूरी स्वयं अदा करेगा अगर पैसे की कमी महसूस हुई तो भिक्षाटन भी करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें