ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाहृदय रोग से सिविल इंजीनियर की मौत से कोहराम

हृदय रोग से सिविल इंजीनियर की मौत से कोहराम

प्रखंड के खुटाहरा निवासी पंसस व पूर्व एचएम विंध्येश्वरी प्रसाद सिंह के नाती व सिविल इंजीनियर बादल कुमार सिंह (24) वर्ष के असामयिक मौत से हर कोई मर्माहत है। बादल को छाती के दर्द की शिकायत पर पटना के...

हृदय रोग से सिविल इंजीनियर की मौत से कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 11 Jul 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के खुटाहरा निवासी पंसस व पूर्व एचएम विंध्येश्वरी प्रसाद सिंह के नाती व सिविल इंजीनियर बादल कुमार सिंह (24) वर्ष के असामयिक मौत से हर कोई मर्माहत है। बादल को छाती के दर्द की शिकायत पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उनकी मौत हो गयी। वह सुपौल जिले के पीपरा आनंदीपट्टी का मूल निवासी था। इस घटना से उसके ननिहाल सहित आसपास में कोहराम मच गया है। इसके असमय निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विजय मंडल, प्रमुख सुशील सिंह, सुभाष साह, रामकुमार गुप्ता, झमेली ठाकुर, अंबिका राय आदि ने संवेदना प्रकट की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें