बच्चों ने लायंस चिल्ड्रेन पार्क में मनाया नये वर्ष का जश्न
फारबिसगंज में नववर्ष का जश्न लायंस चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पार्क में झूले झूलने, खाना बनाने और डांस करने का आनंद लिया। ठंड के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। पार्क में खाने-पीने की दुकानों पर भी भीड़ रही। कुल मिलाकर, यह आयोजन बच्चों के लिए खास तोहफा साबित हुआ।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। ठंड व कोहरे के बीच शहर के बच्चों ने नववर्ष का जश्न लायंस चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मनाया। गुरुवार की सुबह से ही बच्चों की भीड़ लायंस चिल्ड्रेन पार्क में जमा हो गई। बच्चों ने अपने-अपने अभिभावकों संग पार्क में खूब लुत्फ भी उठाया। पार्क में लगे दर्जनों झूलों पर बच्चे झूला झूल रहे थे। ठंड का असर बच्चों पर नहीं झलक रहा था। नववर्ष के स्वागत के लिए बच्चों ने पार्क में खाना बनाया एवं जमकर नृत्य संगीत पर डांस किया। बच्चों के इस कार्य में परिजनों ने बेखूबी से साथ निभाया। इस मौके पर अभिभावक पवन कंदोई, दीपक खुद्दीवाला, मनोज सिंह,वीरू डागा आदि ने बताया कि ठंड के मौसम के चलते वे नेपाल व बंगाल का कार्यक्रम रद्द कर बच्चों को चिल्ड्रेन पार्क ले आये है,जहां बच्चों ने जमकर नववर्ष का लुफ्त उठा रहे है।
कहा कि वैसे भी शहर में धूमने फिरने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। वहीं पार्क के ईदगिर्द दर्जनों खाने पीने की अस्थायी दुकानें भी सजी रही। जहां फ़ास्ट फूड खाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ सेल्फी लेने को भी आतुर दिखाई दिये। कुल मिलाकर बच्चों के लिए लायंस चिल्ड्रेन पार्क नया साल के लिए बड़ा तोहफा साबित हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




