अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बालक गंभीर
Oct 20, 2024 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया के पलासी प्रखंड के फरसाडांगी गांव में एक बालक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति...

अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फरसाडांगी गांव में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी बालक का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी बालक के सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। जख्मी बालक आबू तल्हा बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


