
जीविका से जुड़ी महिलाओं को दस हजार, आवेदन शुरू
सिकटी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹10,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू की गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं...
सिकटी, एक संवाददाता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आधी आबादी महिलाओं को दस हजार रुपये उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला समूह से जुड़ी महिलाएं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रखंड क्षेत्र में ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों स्तर से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रखंड परियोजना प्रबंधक समीउल हसन ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत सभी महिलाओं को रोजगार के लिए दस हजार रुपये की प्रथम किस्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के रोजगार की स्थिति को देखते हुए कुल दो लाख दस हजार रुपये तक की राशि हस्तांतरित की जा सकती है।

साथ ही उन्होंने बताया कि जीविका दीदी के अलावा अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह में जुड़ना आवश्यक होगा। बीपीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बताया कि ग्राम संगठन स्तर पर कम्यूनिटी मोबाइलाईजर द्वारा आवेदन भराया जा रहा है। बताया कि किसी को भी किसी भी प्रकार का कोई राशि नहीं देनी है। जानकारी देते बीपीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित आवेदन तथा उससे संबंधित परेशानियों को लेकर प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। इसको लेकर दो मोबाईल नंबर जारी किया गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्रखंड स्तरीय हेल्पडेस्क मोबाईल नंबर 8757904901 एवं 9199315960 पर किया जा सकता है। इसके अलावा जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक को भी लिखित शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी ग्राम संगठन आवेदन संग्रह केंद्रों पर आवेदन संग्रह करने के लिए निर्देशित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


