विभिन्न पंचायत का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

भरगामा, एक संवाददाता जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके

विभिन्न पंचायत का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

भरगामा, एक संवाददाता जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने शनिवार को विभिन्न पंचायत का औचक निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घर-घर चल रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा कर्मियों से जनगणना प्रपत्रों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि सरकार की विकास योजनाओं की आधारशिला है। ऐसे में हर परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिवार की जानकारी छूटनी नहीं चाहिए। सर्वे के दौरान नाम, आयु, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य विवरणों को पूरी सावधानी के साथ दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि सामने न आए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी टीमों को तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में जनगणना की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनगणना कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ ने मौके पर मौजूद लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही जानकारी देकर जनगणना कार्य को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।