जनगणना कार्य में कोताही बरतने वाले तीन प्रगणकों से पूछा शो-कॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

जोकीहाट के बीडीओ दुर्गेश कुमार ने जनगणना 2027 में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रगणकों को कोषो-कॉज नोटिस जारी किया है। प्रगणकों को बार-बार निर्देश देने के बावजूद, उन्होंने न तो ऑनलाइन काम शुरू किया और न ही फील्ड में जनगणना की। बीडीओ ने अंतिम चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर वेतन स्थगित किया जाएगा।

जनगणना कार्य में कोताही बरतने वाले तीन प्रगणकों से पूछा शो-कॉज

जोकीहाट, (ए.सं.)। जनगणना 2027 के कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जोकीहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह चार्ज पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन प्रगणकों कोशो-कॉज नोटिस जारी किया है। बीडीओ द्वारा जारी नोटिस के घेरे में आने वाले प्रगणकों में श्रवण कुमार, मो हसन रेजा व मो नूरूल हसन आधिकारिक पत्र के अनुसार, इन प्रगणकों को जनगणना कार्य शुरू करने के लिए बार-बार निर्देश दिए गए थे। बावजूद इन कर्मियों ने अब तक न तो एचएलबी एप पर ऑनलाइन काम शुरू किया और न ही भौतिक रूप से फील्ड में जनगणना की शुरुआत की।

हद तो तब हो गई जब अधिकारियों द्वारा मोबाईल पर संपर्क किए जाने पर भी इन प्रगणकों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसे सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया है। बीडीओ दुर्गेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित प्रगणकों को अविलंब जनगणना कार्य शुरू करने का अंतिम आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से नहीं किया गया, तो संबंधित कर्मियों का वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।