Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCelebration of Rani Lakshmibai s Birth Anniversary by ABVP in Araria
नारी शक्ति की प्रतीक हैं वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई

नारी शक्ति की प्रतीक हैं वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई

संक्षेप:

अररिया में अभा विद्यार्थी परिषद द्वारा वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता मनीष कुमार ने की। प्रो एमपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान तथा नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

Nov 19, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, वरीय संवाददाता अभा विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली तथा नारी शक्ति के प्रतीक वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। समारोह की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री मनीष कुमार ने की। समारोह का उद्घाटन परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो सिंह ने कहा कि बलिदानी की धरती भारत में समय-समय पर ऐसी वीरांगना का अवतरण हुआ है जिन्होंने अपने रक्त से देश प्रेम की अमिट गाथाएं लिखी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन्हीं में से एक नाम है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई। उन्होंने सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की महिलाओं को गौरवान्वित किया। आजादी के लिए संघर्ष और शौर्य से भरा उनका जीवन हमारे लिए आदर्श ह। ऐसी वीरांगना को शत-शत नमन। धन्य है वह मां जिन्होंने ऐसी वीरांगना को जन्म दिया। एमपी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया उनका बलिदान हमें सदियों तक राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने विश्व को यह दिखा दिया कि महिलाएं किसी से भी किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। महिलाएं अपने स्वाभिमान, सम्मान तथा अस्मिता की रक्षा के लिए जान दे भी सकती है तथा जान ले भी सकती है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हम लोगों की प्रेरणा लेने की जरूरत ह। इस अवसर पर मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार ,देवराज कुमार, मोहन कुमार, राजा कुमार , समर, सौरभ कुमार ,ओजस्वी कुमार, सुमन कुमार ,तनु कुमारी ,जगदंबा वर्मा , प्रियंका कुमारी, दिशा कुमारी ,मीनू कुमारी आदि उपस्थित थे।