Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCelebration of Maharaj Khet Singh Khangar Jayanti in Simarbani with Enthusiastic Participation
सामाजिक एकता के प्रतीक रहे महाराज खेत सिंह खंगार

सामाजिक एकता के प्रतीक रहे महाराज खेत सिंह खंगार

संक्षेप:

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के सिमरबनी में वीर योद्धा एवं लोकनायक महाराज खेत

Dec 27, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के सिमरबनी में वीर योद्धा एवं लोकनायक महाराज खेत सिंह खंगार की जयंती शनिवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अररिया जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों के साथ-साथ पड़ोसी पूर्णिया जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में खंगार स्वजाति के लोग पहुंचे थे। जयंती समारोह की शुरुआत महाराज खेत सिंह खंगार के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इससे पहले पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरे सिमरबनी क्षेत्र का माहौल उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम मे अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, उपाध्यक्ष विरेंद्र मंडल पूर्व सरपंच, कोषाध्यक्ष पूर्व डीएसपी अशोक मंडल, अरुण मंडल, देवनाथ मंडल,ललन मंडल, जेडीयू नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष संचिता मंडल, सिमरबनी मुखिया मुन्नी देवी, पूर्व मुखिया विवेकानंद मंडल,पूर्व समिति बिनोद मंडल, मिथिलेश मंडल, प्रकाश मंडल,आशीष कुमार, रामकृष्ण मंडल एवं हजारों ग्रामीणों शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराज खेत सिंह खंगार के शौर्य, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराज खेत सिंह खंगार अन्याय के खिलाफ संघर्ष और सामाजिक एकता के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रहने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन स्थल पर दूर-दराज से आए लोगों के लिए पेयजल, बैठने और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल समाज के वरिष्ठ लोगों ने युवाओं से महाराज खेत सिंह खंगार के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।