परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में संपन्न हुई। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।

परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा

फारबिसगंज, एक संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा एवं युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ सुल्तान पोखर स्थित वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ हुआ। यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक, सदर रोड और धर्मशाला चौक होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में 'भगवान परशुराम' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इससे पूर्व महंत पंडित अभिषेक दुबे के नेतृत्व में महासभा अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं लाल पताका लेकर युवाओं की टोली ने जगह-जगह नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। सजीव झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। महासभा अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा एवं युवा शाखा अध्यक्ष प्रकाश पांडिया ने बताया कि स्कंद पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वहीं परशुराम सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी अजय झा और प्रो. क्रांति कुंवर ने कहा कि भगवान परशुराम ने अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध अवतार लेकर पृथ्वी को पापी एवं अत्याचारी शासकों से मुक्त किया था। उनका जीवन समाज को धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में महासभा के अध्यक्ष मोती लाल शर्मा,युवा शाखाध्यक्ष प्रकाश पांडिया,राष्ट्रीय परशुराम परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अजय झा, प्रो. क्रांति कुंवर,प्रेम मिश्रा, पार्षद बुलबुल यादव,आज़ातशत्रु अग्रवाल,विनोद सरावगी,पप्पू फिटकरीवाला,श्याम माहेश्वरी, पवन शर्मा,पप्पू लड्ढा,ई.आयुष अग्रवाल, आदर्श गोयल,रमण झा,सुरेश राठी,पवन सोमानी, विनोद चौखानी,महेंद्र बैद,विनोद सेठिया,अभिषेक खेमानी,मथुरा दास,मनोज भंसाली,मनोज सोनी, प्रकाश पांडिया,राजू पांडिया,प्रेम पांडिया,मदन पांडिया,ओम प्रकाश शर्मा,प्रमोद सिखवाल, विवेक सिखवाल,हरि शर्मा,चांद शर्मा,गौरी शंकर शर्मा, हनुमान शर्मा,अविनाश शर्मा,सतीश शर्मा,सुरेश सिखवाल,महेश शर्मा,मनोहर शर्मा,आशीष पांडिया, जयंत पांडिया,अरविंद पांडिया,बिमल पांडिया,अनिता अग्रवाल,सुनीता लड्ढा,अमित गौतम,दिलीप गौतम, अभिषेक गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।