
जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम: अजय अकेला
भरगामा, एक संवाददाता रेणु साहित्य मंच परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
भरगामा, एक संवाददाता रेणु साहित्य मंच परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार अजय अकेला ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के उपरांत चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अजय अकेला ने कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है। मंडल कमीशन लागू होने से पहले कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में वहां तक पहुंचे जहां उनके जैसे पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति के लिए पहुंचना असंभव था वे बिहार की राजनीति में गरीबों की सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरे। उक्त अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सह जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्य नारायण यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवनकाल काफी संघर्षो के बीच रहा।
कर्पूरी ठाकुर ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से लगातार सरकार के सामने गरीबों की आवाज प्रमुखता से उठाते रहें और गरीब गुरबों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की आवाज बनकर उभरे। किसान नेता गयानंद सिंह ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक युग पुरुष और भारतीय राजनीति के जाज्वल्यमान नक्षत्र थे। पूर्व समिति सदस्य अनिल यादव ने कहा कि वे समाजिक न्याय के प्रखर योद्धा, सामाजिक समरसता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी थे। समारोह में विद्यानंद यादव, समाजसेवी बासुदेव ठाकुर, शशिकांत मिश्रा, महेंद्र मंडल, योगानंद दास, सदानंंद दास, रमेश दास, दिनेश यादव, शिवानंद मेहता, सदानंंद मेहता, रामचंद्र मेहता, अर्जुन यादव के अलावे सुमन ठाकुर, नवीन, चुनचुन आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




