फारबिसगंज: चौक-चौराहों पर चंग-डफ पर होली का धमाल शुरू

Feb 28, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चंग-डफ की थाप और पारंपरिक गीतों के साथ लोग रंगों में रंग रहे हैं। मारवाड़ी समाज ने 'आयो फागणियो' कार्यक्रम के तहत होली चंग धमाल की शुरुआत की है। ग्रामीण क्षेत्रों में होली को पूरी उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है।

फारबिसगंज: चौक-चौराहों पर चंग-डफ पर होली का धमाल शुरू

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फाल्गुन माह के आगमन के साथ ही फारबिसगंज शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में होली की खुमारी लोगों में बढ़चढ़ कर देखी जा रही है। शहर के गलियों सहित मंदिरों के साथ गांव के चौपालों पर इन दिनों चंग-डफ की थाप गूंज रही है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गाऐ जा रहे होली के गीत माहौल को उल्लास से भर रहे है। शाम ढ़लते ही शहर के मारवाड़ी समाज के युवा व बुजुर्ग एकत्रित होकर होली के पारंपरिक गीत गाते है। चंग की थाप पर युवा व बुजुर्ग उत्साह पूर्वक थिड़कते नजर आ रहे है। फाल्गुनी मस्ती में डूबे युवा व बुजुर्ग रंग-गुलाल से पहले ही संगीत और लोक परंपरा के रंग में रंग चुके है।

मारवाड़ी समाज, फारबिसगंज के द्वारा इस वर्ष भी ‘आयो फागणियो’ कार्यक्रम के तहत ‘होली चंग धमाल’ की शुरुआत गुरुवार से शहर के आरबी लेन चौक एवं शुक्रवार की देर संध्या स्थानीय हटखोला स्थित हेमू बोथरा के आवासीय परिसर से कर दी गई है। समाज के मनीष पुगलिया,श्रीयांश बैद,मनीष पारीक ने बताया कि होली पर्व नजदीक आते ही फारबिसगंज बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह धमाल की शुरुआत हो जाती है। बताया कि बसंत पंचमी से ही होली के गीतों और धमाल का सिलसिला शुरू हो जाता है,जो होलिका दहन तक निरंतर चलता है। वहीं निर्मल सेठिया,विनोद सेठिया,गौतम टोनी,दिलीप गोलछा आदि ने बताया कि फारबिसगंज शहर में आज भी यह परंपरा जीवंत है। कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक मेल मिलाप और लोक संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम है। कहा कि अब तो शहरों में होली का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। मोबाईल और डीजे तक सिमटती होली में लोक गीतों और सामुहिक धमाल का चलन कम होता जा रहा है। व्यवस्त जीवनशैली और पाश्चात्य प्रभाव के चलते शहरों में होली के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम अब महज औपचारिकता बन कर रह गये है। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में होली भी पूरे उत्साह, परंपरा ओर पूरी सामुहिक भागीदारी के संग मनाई जा रही है। इधर गुरुवार की देर संध्या से हुई कार्यक्रम की शुरुआत में बड़ी संख्या में शहरवासी होली की मस्ती में झूमते रहे। राजस्थानी गीतों पर आसपास की महिलाओं ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर अजातशत्रु अग्रवाल,पवन शर्मा,बछराज राखेचा,प्रतीक गोयल,अमित गोयल,ललित गोयल, सुमन डागा,शिखर बैद,रानू चैनवाला,रजत फौगला, रौशन सेठिया सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।