राजस्थानी व होली के परंपरागत गीतों पर देर रात तक झूमते रहे शहरवासी
फारबिसगंज में होली के दौरान रंग, उमंग और सामाजिक सौहार्द्र के आयोजन हो रहे हैं। मोहल्लों और सामाजिक संगठनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मस्ताना ग्रुप द्वारा होली चंग धमाल कार्यक्रम में शहरवासियों ने राजस्थानी संगीत पर धमाल मचाया और आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर में रंग, उमंग और सामाजिक सौहार्द्र के विविध आयोजन चल रहे हैं। मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और मंदिरों में मिलन समारोह,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं बृज के लोकगीतों पर लोग झूमते नजर आए तो कहीं चंदन, अबीर और पुष्प वर्षा के बीच आध्यात्मिक वातावरण बना। कई संस्थाओं ने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और समाज सेवा का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को सशक्त करने का संदेश दिया। इसी क्रम में स्थानीय समाजसेवी मातादीन कंदोई के अवासीय परिसर में मस्ताना ग्रुप के सदस्यों द्वारा होली आयो फगुणियों होली चंग धमाल कार्यक्रम को आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों उपस्थित होकर राजस्थानी संगीत पर जमकर धमाल मचाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मातादीन कंदोई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद मस्ताना ग्रुप के कलाकारों ने चंग की थाप पर एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मारवाड़ी समाज के बुजुर्ग व युवाओं की टोली ने होली के परंपरागत गीतों पर थिड़कते नजर आये।फाल्गुनी मस्ती में डूबे युवा व बुजुर्ग रंग अबीर गुलाल से पहले ही संगीत और लोक परंपरा के रंग में रंग चुके थे। इस मौके पर मनीष पुगलिया, श्रीयांश बैद,मनीष पारीक, संजय अग्रवाल,संतोष मिश्रा,संजय केशरी, पार्षद मनोज सिंह,पवन शर्मा, पंडित अभिषेक दुबे, अजातशत्रु अग्रवाल,निर्मल सेठिया,विनोद सेठिया, ई.आयुष अग्रवाल ,प्रतीक अग्रवाल,पिंटू राजगढ़िया, दीपु फौगला,गौतम टोनी, रौशन सेठिया,पवन कंदोई, महेश अग्रवाल,शुभम फिटकरी, बंटी राखेचा,हेमंत चिंडालिया, दीपक समदरिया,पिंटू दुगड़,अमित केडिया सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद होकर होली के गीतों एवं रंग की मस्ती पर देर रात तक नाचते गाते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



