फारबिसगंज: गाजे-बाजे के साथ निकली थम्ब रोपण शोभायात्रा
फारबिसगंज में होली पर्व के अवसर पर भगवान महावीर चौक से थम्ब रोपण शोभायात्रा निकाली गई। महंत अंगद दुबे और पंड़ित अभिषेक दुबे की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ थम्ब रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। शहरवासियों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गई।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बंसत आगमन के शुभ अवसर पर ऋतूराज के स्वागत में आयोजित होने वाले रंगो का त्योहार होली पर्व के मौके पर सोमवार की सुबह श्री जैन अतिथि सदन औऱ श्री मारवाड़ी अतिथि सदन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के भगवान महावीर चौक से थम्ब रोपण शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न सड़क मार्गों का भ्रमण कर वार्ड संख्या 17, हटखोला स्थित होलिका दहन स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर महंत अंगद दुबे,पंड़ित अभिषेक दुबे की अगुवाई में समाजसेवी मांगी लाल गोलछा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ थम्ब रोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने एक -दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर राज कुमार अग्रवाल,अरविंद गोयल, मोतीलाल शर्मा,दिलीप गोलछा,पवन शर्मा,जयकुमार अग्रवाल,पार्षद मनोज सिंह,आदर्श गोयल,गौरव जैन ,मांगी लाल चैनवाला, अजय कर्ण, हेमंत चिंडालिया, बंटी राखेचा,महेंद्र बैद,सुमन डागा,आज़ादशत्रु अग्रवाल,ई.आयुष अग्रवाल,अमन बैद,निर्मल सेठिया, पप्पू लड्ढा, दीपक समदरिया,आलोक अग्रवाल,पवन लड्ढा,विनोद जालान,पुनीत अग्रवाल,रौशन सेठिया, अमित साह,पवन सोमानी,दीनानाथ साह,शुभम फ़िटकरीवाला,अमित अग्रवाल,दिलीप गौतम,पवन कंदोई, संतोष मिश्रा,नवीन झुनझुन वाला,राहुल अग्रवाल,श्री लाल पासवान,एसके सोनू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हुए मांगीलाल गोलछा,अरविंद अग्रवाल,मोतीलाल शर्मा, राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया की देर रात होलिकादहन के उपरांत बुधवार को होलिकोत्सव एवं अपराह्न 3:30 बजे से श्री जैन अतिथि सदन परिसर में प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उपरोक्त दोनो संस्था के लोगों ने शहरवासियों से होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



