चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई स्काउट गाइड के संस्थापक दंपती की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने लॉर्ड बेडेन पावेल और उनकी पत्नी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बच्चों को संबोधित करते हुए स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर कई स्काउट और गाइड उपस्थित थे और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई स्काउट गाइड के संस्थापक दंपती की जयंती

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले स्थानीय प्लस- टू ली एकेडमी खेल मैदान में स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल का जन्म दिवस एवं उनकी पत्नी सेंट क्लियर शॉम्स का जन्म दिवस रविवार को बड़े ही उल्लास के साथ स्काउट गाइड ने मनाया। इस मौके पर उपस्थित स्काउट गाइड एवं अधिकारियों ने सर्वप्रथम बेडेन पावेल और उनकी पत्नी तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 ई. को एवं उनकी पत्नी का जन्म 22 फरवरी 1889 ई. को हुआ था।

इसको लेकर पूरे विश्व में इस दिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउट मास्टर मो. शब्दूल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उनके विचार एवं आदर्श पर चलने और जीवन चरित्र से काफी कुछ सीख लेने के की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्काउट मास्टर मो. शाहिद आलम, सीनियर स्काउट अंश कुमार,विशाल कुमार,प्रेम कुमार,अजय कुमार, मिथलेश कुमार,आदित्य के साथ गाइड साक्षी कुमारी,ज्योति कुमारी,विशाखा, प्रीति,दीया, नेहा,वर्षा कुमारी सहित दर्जनों स्काउट गाइड उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।