ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाआजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनायें

आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनायें

अररिया, निज प्रतिनिधि आजादी के अमृत महोत्सव पर कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से...

आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनायें
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 15 Aug 2022 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया, निज प्रतिनिधि

आजादी के अमृत महोत्सव पर कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. विनोद कुमार की देखरेख में शहर के इटहरा में लोगों को अमृत महोत्सव के बारे में बताते हुए इसे यादगार बनाने की अपील की गयी। इसके अलावे केन्द्र पर भी गतिविधि आयोजित की गयी। कार्यक्रम में भोला शास्त्री कृषि कॉलेज के प्रशिक्षणार्थी के साथ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डा. पंकज कुमार, केन्द्र के पशु वैज्ञानिक डा. रत्नेश कुमार चौधरी, सिंचाई अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार, क्षेत्रिय प्रबंधक मनीष कुमार, आफताब आलम, गौतम कुमार निराला ने शामिल होकर हर घर तिरंगा लहराने की अपील की। कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनायें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें