Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCampus Placement Drive at ITI College 36 Candidates Selected for Ahmedabad Car Company
  आईटीआई कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में 36 अभ्यर्थियों का चयन

आईटीआई कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में 36 अभ्यर्थियों का चयन

संक्षेप:

रानीगंज। एक संवाददाता। बुधवार को रानीगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में

Dec 10, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज। एक संवाददाता। बुधवार को रानीगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थी अहमदाबाद के एक कार कंपनी में योगदान करेंगे। यह प्लेसमेंट संस्थान में संचालित नियमित रोजगार प्रयासों की शृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया था। आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य जिले के दूर-दराज़ इलाकों के छात्रों तक भी रोजगार के अवसर सरलता से पहुंचाना है, ताकि इस आईटीआई के माध्यम से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर भविष्य मिल सके। कैंपस प्लेसमेंट का सफल संचालन प्लेसमेंट अधिकारी निखिल कुमार, एवं अन्य अनुदेशको द्वारा कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस चयन प्रक्रिया में कंपनी प्रतिनिधि के रूप में अहमदाबाद के एक कार कंपनी के रोहित त्यागी एवं प्रदीप कुमार ने अभ्यर्थियों का टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया। कैंपस में संस्थान एवं संस्थान के बाहर के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमे कुल 36 छात्रों का चयन किया गया। संस्थान प्रशासन ने बताया कि हर माह कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करना संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है, ताकि यहाँ से उत्तीर्ण होने वाले प्रत्येक छात्र को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त हो सके। चयनित अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अवसर उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। मौके पर भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के अलावे संस्थान के मुख्य अनुदेशक चंद्रशेखर गुप्ता, अनुदेशक प्रतिभा कुमारी पूजा कुमारी, सुशील कुमार, बालमुकुंद कुमार इत्यादि मौजूद थे।