ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाबिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

अररिया। निज संवाददाता लंबे समय के बाद एक बार फिर शुक्रवार को प्रशासन ने

बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 19 Feb 2021 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया। निज संवाददाता

लंबे समय के बाद एक बार फिर शुक्रवार को प्रशासन ने बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बगैर माक्स पहने लोगो से 50-50 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह जांच अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिन के एक बजे से तीन बजे तक चलाया गया। अररिया शहर में एसडीओ शैलेस चंद्र दिवाकर व एसडीपीओ पुष्कर कुमार, नगर थानेदार सुनील कुमार के नेतृत्व में बिना मास्क सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बिना मास्क पहने वाहन चलाने, तीन सवारी बैठकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन की टीम चांदनी चौक सहित कई जगहों बिना मास्क वाहन चलाने वालों को रोका और माक्स पहनने की हिदायत दी। कई लोगों ने चेकिंग की स्थिति भांपकर गलियां पकड़ ली और आसानी से बचकर निकल गए, लेकिन अधिकांश बिना मास्क वाले लोग पुलिस की पकड़ में आ गए और उन्हें मास्क नहीं पहनने पर चालान कटवाना ही पड़ा। कई लोग तो पुलिस द्वारा रोके जाने पर रुतवा भी दिखाने का प्रयास करते रहे, लेकिन मास्क नहीं पहनने पर उनकी कहीं नहीं चली और अंत में चालान कटवाकर आगे बढ़ लिए। एसडीओ व एसडीपीओ ने सभी से नियमित मास्क पहनने की अपील की। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं ।उन्होंने कहा कि इधर कुछ दिनों से लोग बगैर माक्स के ही सड़कों पर निकलने लगे हैं। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पूरे जिले में एक बजे से तीन बजे तक विशेष अभियान चलाया है और लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। हमेशा मास्क का प्रयोग करें जब तक सभी को टीका नहीं लग जाता है तब तक मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें