भरगामा ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन से चोरो ने उड़ाए सामान
भरगामा। निज संवाददाता भरगामा ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन से शुक्रवार की रात अज्ञात

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों मूल्य का सामान चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग हैरान इस बात को लेकर है कि जब ब्लाक कैंपस जिसमें थाना भी मौजूद है । वह सुरक्षित नहीं है तो सुदूरवर्ती गांवों में क्या होगा। हैरानी की बात यह है कि जिस सभा भवन में चोरी हुई है वहां से मात्र 20 मीटर की दूरी पर अंचल गार्ड और 30 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना स्थित है। यानी 50 मीटर के दायरे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा की पोल खोल दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मोटर अज्ञात चोरों ने सभा भवन में 02 स्पीकर, 02 माइक, 06 एम्प्लीफायर, 02 एलईडी टीवी, 01सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिचारी पहुंचे तो ताला टूटे देख घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई । इधर सूचना मिलते ही बीडीओ शशिभूषण सुमन के निर्देश पर प्रखंड नाजिर बबलू कुमार एवं प्रखंड कार्यालय सहायक सौरभ कुमार सिंह के साथ सभा भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट रूप से पाया गया कि भवन का ताला तोड़कर अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जब अंदर रखे सामानों का मिलान किया गया तो कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब पाए गए। बीडीओ ने बताया सभा भवन की चाबी अलग गार्ड रूम में सुरक्षित रखी जाती है । उन्होंने बताया इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है। इधर, घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




